जापान में भीषण भूकंप का तांडव: 7.5 की तीव्रता से कांपी धरती, सुनामी के खतरे के बीच मची चीख-पुकार
जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर सोमवार को कुदरत का भीषण प्रकोप देखने को मिला, जब 7.5 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने धरती को दहला दिया। इस शक्तिशाली झटके के तुरंत बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और यातायात सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं। प्रशासन ने युद्धस्तर पर कार्रवाई करते हुए तटीय इलाकों के निवासियों से तुरंत ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है।
इसे भी पढ़ें: North Korea Cluster Bomb Test | किम जोंग उन ने दागीं ऐसी मिसाइलें जो आसमान से बरसाएंगी तबाही! थर्राए अमेरिका और जापान!
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र प्रशांत महासागर में महज 10 किलोमीटर की गहराई पर था। प्रलयकारी लहरों की आहट इवाते प्रांत के कुजी बंदरगाह पर महसूस की गई, जहां लगभग 80 सेंटीमीटर (2.6 फीट) ऊंची सुनामी टकराई, जबकि एक अन्य बंदरगाह पर 40 सेंटीमीटर ऊंची लहरें दर्ज की गईं। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने तुरंत एक ‘आपातकालीन कार्यबल’ का गठन किया है। टोक्यो स्थित अपने कार्यालय से ताकाइची ने जनता को सचेत करते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान और संभावित हताहतों का डेटा जुटाया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: North Korea Cluster Bomb Test | किम जोंग उन ने दागीं ऐसी मिसाइलें जो आसमान से बरसाएंगी तबाही! थर्राए अमेरिका और जापान!
सुनामी का हाई अलर्ट: सुरक्षित ठिकानों की ओर दौड़ते लोग
सरकारी ब्रॉडकास्टर NHK की रिपोर्ट के अनुसार, ओत्सुची और कामाईशी जैसे तटीय शहरों में हजारों नागरिकों को घर छोड़ने के आदेश दिए गए हैं। भूकंप की तीव्रता जापान के स्केल पर ‘ऊपरी 5’ दर्ज की गई, जो इतनी भयावह थी कि लोगों के लिए खड़ा होना दूभर हो गया और कमजोर कंक्रीट की दीवारें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं। हाचिनोहे बंदरगाह से डराने वाले दृश्य सामने आए हैं, जहां सुनामी के डर से जहाज तेजी से समंदर के बीच की ओर भागते दिखे। टीवी स्क्रीन पर ‘सुनामी! सुरक्षित जगह पर जाएं!’ के लाल अलर्ट चमक रहे थे। JMA ने चेतावनी दी है कि 3 मीटर ऊंची लहरें रिहायशी इलाकों को तबाह कर सकती हैं, जिससे इमारतों के जलमग्न होने और लोगों के बहने का गंभीर खतरा बना हुआ है।
इसे भी पढ़ें: South Korea के राष्ट्रपति Lee का भारत दौरा, PM Modi संग AI-Semiconductor पर होगी मेगा डील!
थम गई बुलेट ट्रेन की रफ्तार
क्योडो समाचार एजेंसी के मुताबिक, कुदरत के इस कहर ने जापान की लाइफलाइन मानी जाने वाली बुलेट ट्रेनों के पहिए भी जाम कर दिए। टोक्यो और आओमोरी के बीच चलने वाली हाई-स्पीड सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। ‘ऊपरी 5’ तीव्रता के इन झटकों ने इमारतों के बुनियादी ढांचे को हिलाकर रख दिया है, जिससे बड़े पैमाने पर ढांचागत क्षति की आशंका जताई जा रही है।
हाई अलर्ट पर बिजली कंपनियां
भूकंप के बाद अब सबकी निगाहें सुरक्षा व्यवस्था पर हैं। बिजली कंपनियां संभावित खतरों और नुकसान का बारीकी से आकलन कर रही हैं। टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी (TEPCO) और तोहोकू इलेक्ट्रिक पावर ने स्पष्ट किया है कि वे अपनी सभी परमाणु और बिजली सुविधाओं की सघन जांच कर रहे हैं, ताकि किसी भी अनहोनी को टाला जा सके।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
