अमेरिका-ईरान के बीच 60 दिन का समझौता खत्म, ट्रंप ने अब इस देश को दी बमबारी की धमकी!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
अमेरिका-ईरान के बीच 60 दिन का समझौता खत्म, ट्रंप ने अब इस देश को दी बमबारी की धमकी!

AMN. अमेरिका और ईरान के बीच विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है. दोनों देशों के बीच जून में हुआ 60 दिनों का समझौता खत्म हो गया है. समयसीमा ख़त्म होने के बावजूद दोनों देशों के बीच कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ और न ही अमेरिका ने ईरान पर कोई बड़ा हमला किया.

इस बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओमान को धमकी दी है. उसने ईरान के अलावा ओमान पर बमबारी की धमकी दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर ओमान अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत में बाधा बनेगा तो अमेरिका उस पर बमबारी करेगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को फोन पर बातचीत में यह धमकी दी. हालाँकि, उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी कि ओमान ने क्या किया है जिसे वह बाधा मान रहे हैं।

इस बीच ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के साथ अमेरिका की गुप्त बातचीत जारी है. उधर, आईआरजीसी ने कुछ देर बाद डोनाल्ड ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया और कहा कि वह अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत नहीं कर रही है.

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही को काफी हद तक रोक दिया है।

आपको बता दें कि होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के मुद्दे पर अमेरिका और ईरान के बीच हो रही बातचीत में ओमान अहम भूमिका निभा रहा है. ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही को काफी हद तक रोक दिया है। इससे दुनिया के देशों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि दुनिया का 20 फीसदी कच्चा तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस इसी रास्ते से होकर गुजरती है.

पीसी: जनसत्ता।
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version