ईरान में खामेनेई सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं, दो सौ से ज्यादा लोग मारे गए

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
ईरान में खामेनेई सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं, दो सौ से ज्यादा लोग मारे गए

इंटरनेट डेस्क. ईरान में खामेनेई सरकार के खिलाफ जनता का विद्रोह खत्म नहीं हो रहा है. यहां पिछले 14 दिनों से बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. उनके प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है.

खबरों के मुताबिक, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चला दी हैं. एक डॉक्टर का कहना है कि तेहरान में 200 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर है. ईरान में विरोध प्रदर्शन पूरे देश में फैल गया है. राजधानी तेहरान से लेकर उत्तर-पश्चिमी ईरान तक लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है.

सरकार ने भी विरोध प्रदर्शन से निपटने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है. इसके तहत कई जगहों पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स की भी तैनाती की गई है. सरकार की ओर से यहां इंटरनेट ब्लैकआउट कर दिया गया है. एक संगठन ने यहां मरने वालों की संख्या 62 बताई थी. विरोध प्रदर्शन के दौरान कम से कम 2,300 गिरफ्तारियां भी हुई हैं.

PC:starsamachar
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)ईरान हिंसक विरोध(टी)अयातुल्ला अली खामेनेई(टी)ईरान वर्तमान स्थिति(टी)ईरान विरोध(टी)ईरान राजनीतिक संकट(टी)ईरान(टी)विश्व समाचार


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version