AMN. इजरायल के साथ फिर से शुरू हुई जंग के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजाखियान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके देश की सबसे बड़ी प्राथमिकता राष्ट्रीय सुरक्षा और लोगों की शांति है. अप्रैल में सीजफायर के बाद ईरान और इजराइल के बीच शुरू हुई जंग के बीच मसूद पजाश्कियान ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि ईरान अपने अधिकारों की मजबूती से रक्षा करेगा और किसी भी खतरे के सामने पीछे नहीं हटेगा.
देश की ताकत सिर्फ रक्षा में ही नहीं, बल्कि बातचीत में भी है। मसूद पजश्कियान ने कहा कि ईरान ने न तो अपनी रक्षा की तैयारी छोड़ी है और न ही बातचीत का रास्ता बंद किया है. इससे पहले ईरान ने इजराइल को चेतावनी दी थी कि अगर उसने अपनी कार्रवाई जारी रखी या दक्षिणी लेबनान में दोबारा हमला किया तो उसे पहले से भी ज्यादा कड़ा जवाब दिया जाएगा.
उधर, अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की कोशिशें जारी हैं. दोनों देशों के बीच यह समझौता जून के अंत तक नतीजे पर पहुंच सकता है. यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने दी है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है और समाधान तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.
चालक दल के 24 भारतीय सदस्यों को सुरक्षित बचाया गया
भारत के लिए भी अच्छी खबर है. खबर ये है कि ओमान के समुद्री इलाके में एमटी मैरिवेक्स नाम के तेल टैंकर पर मिसाइल हमले के बाद उसमें सवार 24 भारतीय क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया.
पीसी:नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
