पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की बमबारी, अफगानिस्तान ने भी दी ये धमकी

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की बमबारी, अफगानिस्तान ने भी दी ये धमकी

AMN. अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग के बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान पर हवाई हमला किया है. पाकिस्तान ने अब काबुल से लेकर कंधार तक अफगानिस्तान पर बमबारी की है. हमले में चार लोगों के मारे जाने की खबर है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। अधिकारी ने बताया कि हमला रात में हुआ. उनकी सेना ने पाकिस्तानी तालिबान समूह को निशाना बनाया। काबुल पुलिस के प्रवक्ता खलील जादरान ने इस संबंध में जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि राजधानी में घरों पर हुई बमबारी में चार लोग मारे गये और 15 घायल हो गये. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि पाकिस्तानी हमलों ने दक्षिणी प्रांत कंधार को भी निशाना बनाया, जहां प्रशासन के शीर्ष नेता रहते हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तान ने पिछले महीने अफगानिस्तान पर हवाई हमले शुरू किए थे. पाकिस्तान ने दावा किया था कि अफगानिस्तान पर हमले बढ़ेंगे. इसके बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमला कर दिया.

तालिबान ने इस्लामाबाद, कराची और क्वेटा पर हमले की धमकी दी है

अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हवाई हमले के बाद तालिबान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पाकिस्तान के प्रमुख शहरों पर हमले की धमकी दी है. तालिबान गवर्नर के प्रवक्ता हाजी जाहिद ने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान की ओर से ऐसे हमले जारी रहे तो उसके बड़े शहरों को निशाना बनाया जा सकता है. हाजी जाहिद ने विशेष रूप से इस्लामाबाद, कराची और क्वेटा का उल्लेख किया।

पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version