AMN. जापान के दक्षिणी हिस्से में आज बेहद शक्तिशाली भूकंप आया है. इस भूकंप के बाद तटीय इलाकों के लिए सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है. रिपोर्टों के अनुसार, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, आज क्यूशू क्षेत्र में कुमामोटो प्रान्त में 7.1 की प्रारंभिक तीव्रता वाला भूकंप आया। इस भूकंप ने पूरे दक्षिणी जापान को हिलाकर रख दिया था. बताया जा रहा है कि यह भूकंप इतना खतरनाक था कि इसकी वजह से कई इमारतें ढहती नजर आईं. भूकंप के कारण यह भी जानकारी मिली है कि यत्सुशिरो में क्यूशू एक्सप्रेसवे पर राजमार्ग ओवरपास काफी क्षतिग्रस्त हो गया, और शहर में एक पुल का पैदल यात्री हिस्सा ढह गया।
जापान के कुमामोटो में आए भूकंप में 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. 48 हजार घरों की बिजली काट दी गई है. भूकंप के तुरंत बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की। समुद्र में एक मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है. तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने प्रभावित इलाकों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है
भूकंप के बाद प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने प्रभावित इलाकों के लोगों से इसी तीव्रता के दूसरे भूकंप की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि हम अभी भी नुकसान की सीमा का पता लगा रहे हैं, लेकिन हमें जानकारी मिली है कि कुछ लोग घायल हुए हैं.
पीसी:डीडीन्यूज
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


