प्रशांत किशोर के आरोपों पर अशोक चौधरी का पलटवार: 100 करोड़ का मानहानि नोटिस, कोर्ट में सबूत पेश करने की चुनौती
पटना: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने सीधे तौर पर खारिज करते हुए 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर के उन दावों को "सरासर झूठ" बताया है जिसमें उन्होंने कथित तौर पर 200 करोड़ रुपये की संपत्ति का हवाला दिया था।
"कागज लेकर कोर्ट आएं प्रशांत, वहीं साबित करें आरोप"
बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका कहना है कि उन पर कोई बेनामी संपत्ति नहीं है और उनके करोड़ों के लेन-देन का पूरा हिसाब-किताब विधिवत दर्ज है। मंत्री ने चुनौती देते हुए कहा, "मेरे पास अगर करोड़ों की जमीन है तो उसे मैंने खरीदी है। अगर उनके पास आरोपों का आधार है तो उसका सबूत कोर्ट में दें।" अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर पर "हिट एंड रन गेम" खेलने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें मीडिया में बोलने के बजाय सीधे अदालत में अपनी बात रखनी चाहिए।
"मीडिया में बहस के बजाय कानूनी प्रक्रिया में विश्वास"
नीतीश कुमार के करीबी मंत्रियों में शुमार अशोक चौधरी ने इस मामले में पार्टी की ओर से भी जवाब-तलब किए जाने की बात स्वीकार की है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वे मीडिया के माध्यम से किसी भी बहस में शामिल नहीं होना चाहते। मंत्री ने कहा, "प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया है, उसे सत्यापित करें। कानूनी प्रक्रिया के तहत प्रशांत किशोर मुझे जवाब दें। मैं उनसे जवाब मांग रहा हूं।"
"विपक्ष साबित करे कि भाजपा कर रही है साजिश"
समस्तीपुर में एक वीडियो वायरल होने के बाद, जिसमें मोदी की मां के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी, बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव से अपने कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने विपक्ष से सवाल किया, "अगर विपक्ष यह कह रही है कि यह काम भाजपा के लोग करवा रहे हैं, तो विपक्ष के लोग उन्हें पकड़ क्यों नहीं रहे हैं। सामने पेश करें कि यह बीजेपी के लोग हैं।" वहीं, कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक पर टिप्पणी करते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि यह सब केवल अधिक सीटें जीतने का प्रयास है।
अन्य खबरें:
- बिहार की अर्थव्यवस्था में कृषि के अलावा अब टेक्सटाइल और लेदर उद्योग का भी होगा दबदबा, सरकार ने रियायतों का पिटारा खोला।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
