वैंकूवर (मलकीत सिंह)। कनाडा के सस्केचेवान प्रांत की एक शिक्षिका अपनी दिवंगत मां की याद में 1,500 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पर निकली हैं। यह यात्रा उनके लिए न केवल एक शारीरिक चुनौती है, बल्कि अपनी मां को श्रद्धांजलि देने का एक भावनात्मक प्रयास भी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सास्काटून की रहने वाली मेगन वोदरस्पून इस साल 38 साल की हो रही हैं। यह वही उम्र है जब उनकी मां की ल्यूकेमिया से मृत्यु हो गई थी। अपनी मां की याद को ध्यान में रखते हुए मेगन ने उत्तर से दक्षिण तक सस्केचेवान को पैदल पार करने का फैसला किया है।
बताया जा रहा है कि मेगन अगले 30 दिनों तक हर दिन करीब 60 किलोमीटर चलेंगी. इस दौरान वह कुल करीब 1,500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी. उनका कहना है कि यह यात्रा उनके लिए अपनी मां की यादों को ताजा रखने का एक खास तरीका है।
मेगन ने कहा कि जब वह अपनी मां की उम्र में पहुंची तो उन्हें लगा कि इस मोड़ को खास तरीके से मनाया जाना चाहिए। इसी विचार से प्रेरित होकर उन्होंने यह लम्बी यात्रा प्रारम्भ की।
उनकी इस पहल की स्थानीय समुदाय द्वारा भी काफी सराहना की जा रही है. रास्ते में लोग उनका हौसला बढ़ा रहे हैं और उनके इस प्रयास को मां के प्रति प्रेम और समर्पण की अनूठी मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है.
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


