AMN. रूस इस वक्त अपने मुश्किल दौर से गुजर रहा है। ये बात खुद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कही है. हालांकि, उन्होंने कहा कि रूस जल्द ही अपनी चुनौतियों पर काबू पा लेगा. रूस की सरकारी समाचार एजेंसी TASS के मुताबिक पुतिन ने सितंबर में होने वाले संसदीय चुनाव से पहले सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी के सम्मेलन में यह बात कही.
खबरों की मानें तो पुतिन ने कहा है कि देश ने जिन कठिनाइयों का सामना किया है, उससे वह मजबूत हुआ है और उसने महत्वपूर्ण सबक सीखे हैं। पुतिन ने कहा कि हम कठिन दौर से गुजर रहे हैं. इसने हमें बहुत कुछ सिखाया है, दरअसल, रूस हाल ही में यूक्रेन युद्ध के कारण यूक्रेनी ड्रोन और मिसाइल हमलों का सामना कर रहा है।
पुतिन ने कहा कि सरकार अपने सामने आने वाली चुनौतियों से वाकिफ है. इनसे निपटने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. पुतिन ने कहा है कि हम समस्याओं पर गौर कर रहे हैं. हम निश्चित रूप से देश और उसके नागरिकों की सुरक्षा के साथ-साथ रूस की सीमाओं की अखंडता सुनिश्चित करेंगे।
pc-aljazeera.com
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
