पड़ोसी की सरहद पर रूसी टैंक, पाक सेना का हश्र चौराहे पर

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
Taliban ने पाकिस्तान में घुसाए रूसी टैंक, मुनीर के सैनिकों की पैंट चौराहे पर टांगी

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव: तालिबान का पाकिस्तान पर नया हमला, रूसी टैंकों की मौजूदगी की खबर

अफगानिस्तान के तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए 15 अक्टूबर की सुबह एक बार फिर से हमले शुरू कर दिए हैं। तालिबान ने एक बयान जारी कर दावा किया है कि पाकिस्तान द्वारा 12 निर्दोष अफगान नागरिकों की हत्या के जवाब में, उन्होंने पाकिस्तान के कई सैनिकों को मार गिराया और कुछ को बंदी बना लिया। सोशल मीडिया पर जारी फुटेज में तालिबान लड़ाकों को पकड़े गए पाकिस्तानी सैनिकों की पैंटों को अपनी बंदूकों पर टांगकर इलाके में गश्त करते हुए दिखाया गया है, जो पाकिस्तान के लिए एक गंभीर अपमान का प्रतीक माना जा रहा है।

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर हुई इस ताजा झड़प में बड़ी संख्या में सैनिक और नागरिक हताहत हुए हैं। इस बीच, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष में रूसी टैंकों की एंट्री की भी खबर है। यह वही टैंक हैं जिन्हें तालिबान ने पहले सोवियत सेना से छीन लिया था और अब उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ इस्तेमाल करने की बात कही जा रही है।

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि अफगानिस्तान के तालिबान द्वारा दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम में की गई प्रमुख सीमा चौकियों पर दो हमलों को नाकाम कर दिया गया है। बुधवार तड़के दक्षिणी कंधार प्रांत में स्पिन बोल्डक के पास हुए इन हमलों में करीब 20 तालिबान लड़ाके मारे गए। पाकिस्तानी सेना के बयान के मुताबिक, यह हमला घनी आबादी वाले इलाकों में हुआ, जिसमें आम नागरिकों को भी नुकसान पहुंचा। उत्तर-पश्चिमी सीमा पर रात भर चली झड़पों में करीब 30 और लोगों के मारे जाने की आशंका है।

अफगान अधिकारियों ने समाचार एजेंसी को बताया कि दोनों देशों के बीच सीमा पर हुई ताजा हिंसा में 15 नागरिक मारे गए और दर्जनों घायल हुए। रॉयटर्स ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान के सीमावर्ती जिले ओरकजई में सैनिकों और आतंकवादियों के बीच हुई लड़ाई में छह पाकिस्तानी अर्धसैनिक जवान मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तानी सेना पर जिले में हल्के और भारी हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया है। यह घटना पिछले सप्ताह के अंत में दोनों देशों के बीच हुए टकराव के बाद हुई है, जब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को काबुल में हुए एक हमले के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए जवाबी कार्रवाई की थी।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version