AMN. लीबिया के पूर्व शासक मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की मंगलवार को हत्या किए जाने की खबर है। खबर है कि अल-इस्लाम गद्दाफी एक हमले में मारा गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को पश्चिमी लीबिया में अल-इस्लाम गद्दाफी की हत्या कर दी गई.
सैफ अल-इस्लाम के घर में चार अज्ञात बंदूकधारियों से सीधी मुठभेड़ की जानकारी सामने आई है. इसमें उनकी मौत हो गयी. गद्दाफी के करीबी नेता अब्दुल्ला ओथमान अब्दुर्रहीम ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है. अब्दुर्रहीम ने फेसबुक के माध्यम से कहा कि चार नकाबपोश बंदूकधारियों ने दोपहर में जिंटान शहर में गद्दाफी के आवास पर धावा बोल दिया।
कथित तौर पर हमलावरों ने मुठभेड़ से पहले सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी. सैफ अल-इस्लाम की मौके पर ही मौत हो गई. मुठभेड़ की इस घटना के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
पीसी:एप्लाइव
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
