तारिक रहमान आज बांग्लादेश के पीएम पद की शपथ लेंगे, 1991 के बाद ऐसा होगा

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
तारिक रहमान आज बांग्लादेश के पीएम पद की शपथ लेंगे, 1991 के बाद ऐसा होगा

AMN. बांग्लादेश में आज से एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है. आज तारिक रहमान 1991 के बाद बांग्लादेश के पहले पुरुष प्रधानमंत्री बनेंगे। पिछले तीन दशकों से इस देश की सत्ता कभी बेगम खालिदा जिया के पास रही है तो कभी शेख हसीना के पास। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के उत्तराधिकारी तारिक रहमान आज पीएम पद की शपथ लेंगे। हाल ही में हुए आम चुनावों में बीएनपी ने 297 में से 209 सीटें जीतीं।

रहमान अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में मोहम्मद यूनुस का स्थान लेंगे। बांग्लादेश में इस बार शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन ‘बंगभवन’ की बजाय संसद परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित किया जाएगा. दोपहर में राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन कैबिनेट सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज सुबह 10 बजे सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह होगा, इसके बाद शाम 4 बजे मुख्य कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह होगा. इससे पहले संसदीय दल का नेता चुनने के लिए आज सुबह 11:30 बजे बीएनपी की बैठक होगी.

शपथ ग्रहण समारोह में ओम बिड़ला शामिल होंगे

भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. इसमें विदेश सचिव विक्रम मिस्री और लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह भी शामिल हो सकते हैं. आपको बता दें कि शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद अगस्त 2024 में बांग्लादेश में पहली बार आम चुनाव हुए थे। शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को चुनाव लड़ने से रोक दिया गया.

PC:tv9hindi
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version