इजरायल-अमेरिका और ईरान की जंग लेने जा रही है बड़ा रूप, ट्रंप के देश ने अब उठाया ये बड़ा कदम

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
इजरायल-अमेरिका और ईरान की जंग लेने जा रही है बड़ा रूप, ट्रंप के देश ने अब उठाया ये बड़ा कदम

AMN. इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का आज 15वां दिन है और अभी भी इसके खत्म होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. ये लड़ाई अब विकराल रूप लेती नजर आ रही है. इस बात के संकेत अमेरिका से मिले हैं.

अमेरिकी सेना ने अब 2500 समुद्री सैनिकों और एक उभयचर आक्रमण जहाज को मध्य पूर्व में भेजने का आदेश दिया है। मामले की जानकारी एक अमेरिकी अधिकारी से मिली है. ये सैनिक 31वीं समुद्री अभियान इकाई के हैं और जहाज का नाम यूएसएस त्रिपोली है।

यह यूनिट समुद्र से हमला करने के अलावा दूतावासों की सुरक्षा मजबूत करने, नागरिकों को बचाने और आपदा राहत जैसे कार्यों में भी विशेषज्ञ मानी जाती है। इससे निश्चित तौर पर क्षेत्र में अमेरिका की ताकत बढ़ेगी. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि मेरे निर्देश पर यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड ने मध्य पूर्व के इतिहास में सबसे शक्तिशाली बमबारी हमलों में से एक को अंजाम दिया.

डोनाल्ड ट्रंप ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में सफलता का दावा किया

उन्होंने बताया था कि ईरान के सबसे महत्वपूर्ण अड्डे खर्ग द्वीप पर हर सैन्य लक्ष्य को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है. वहीं, ट्रंप ने जी-7 नेताओं को जानकारी दी थी कि ईरान आत्मसमर्पण करने वाला है और उन्होंने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ में सफलता का भी दावा किया था. वहीं दूसरी ओर ईरान भी इस युद्ध से पीछे हटने का नाम नहीं ले रहा है. उसकी ओर से भी जवाबी हमले किये जा रहे हैं. इससे यह संकेत मिल रहा है कि युद्ध अभी रुकने वाला नहीं है.

पीसी:प्रभातखबर


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version