ब्रैम्पटन में धूमधाम से मनाया गया ‘रंगीलो राजस्थान’ होली का त्योहार

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
ब्रैम्पटन में धूमधाम से मनाया गया 'रंगीलो राजस्थान' होली का त्योहार
ब्रैम्पटन में धूमधाम से मनाया गया 'रंगीलो राजस्थान' होली का त्योहार

इसमें राजस्थानी समुदाय के साथ-साथ अन्य भारतीय समुदाय के लोग भी शामिल हुए.

वैंकूवर (मलकीत सिंह)। रंगों का त्योहार होली इस वर्ष भी कनाडा में बसे राजस्थानी समुदाय द्वारा बड़े हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। रंगीलो राजस्थान – राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (राणा कनाडा) के सहयोग से आयोजित राणा होली कार्यक्रम का भारत माता मंदिर, ब्रैम्पटन में भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी सदस्यों ने एक साथ बैठकर टीम इंडिया का मैच देखा. मैच के दौरान पूरे हॉल में जबरदस्त उत्साह का माहौल था. सभी ने टीम इंडिया को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिल से बधाई दी और ट्रॉफी जीतने पर खुशी जताई.

इसके बाद होली कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में राजस्थानी समुदाय के साथ ही अन्य भारतीय समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया. लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगों से होली खेली और प्रेम, भाईचारा व खुशी के माहौल में त्योहार मनाया. माहौल इतना रंगीन था कि विदेश में होते हुए भी भारत में मेले जैसा अहसास हो रहा था.

राणा कनाडा के निदेशक रवि गोदारा ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य कनाडा में राजस्थानी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखना और समुदाय को एक मंच पर जोड़ना है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान राजस्थानी संस्कृति की झलक, संगीत, डीजे और लगातार नृत्य-संगीत का भी आयोजन किया गया. साथ ही उपस्थित लोगों के लिए स्वादिष्ट भारतीय भोजन की भी व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी ने भरपूर लुत्फ उठाया।

पूरा माहौल रंगों, संगीत और खुशियों से भर गया। इस सफल आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ‘रंगीलो राजस्थान’ कनाडा में राजस्थानी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का एक महत्वपूर्ण मंच बन गया है।

अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *