विधानसभा में सीएम भजनलाल ने बीजेपी विधायकों को दी चेतावनी, कहा- उन पर तीसरी आंख भी है…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
विधानसभा में सीएम भजनलाल ने बीजेपी विधायकों को दी चेतावनी, कहा- उन पर तीसरी आंख भी है...
विधानसभा में सीएम भजनलाल ने बीजेपी विधायकों को दी चेतावनी, कहा- उन पर तीसरी आंख भी है...

जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज राजस्थान विधानसभा में बीजेपी विधायक दल की बैठक की. इस बैठक में सीएम भजनलाल ने प्रदेश के विकास, जनहित के मुद्दों और विधानसभा की कार्यवाही को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर सार्थक चर्चा की. विधानसभा के यस पक्ष की लॉबी में हुई इस बैठक में बीजेपी विधायक और मंत्री मौजूद रहे.

इस दौरान सीएम भजनलाल ने सदन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विधायकों की तारीफ की. वहीं, उन्होंने विधायकों को चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि उनके काम पर नजर रखी जा रही है और उन पर तीसरी आंख है, इसलिए सभी को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए. सीएम ने कहा कि विधायकों ने जो मांगा, उसे सरकार ने पूरा करने का प्रयास किया है.

आज हुई इस बैठक में सीएम ने मंत्रियों को निर्देश दिया कि सरकार के पांच साल के कार्यकाल के दौरान उन्हें राज्य के दो सौ विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचना है. मंत्री को जनता के बीच जाकर आठ से दस घंटे रुककर लोगों की समस्याएं सुननी चाहिए और उनका मौके पर ही समाधान करना चाहिए।

एंटी इनकंबेंसी को लेकर भी कही ये बड़ी बात

सीएम ने इस दौरान एंटी इनकंबेंसी को लेकर भी बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि सरकार के दो साल पूरे होने के बाद भी राज्य में सत्ता विरोधी माहौल नहीं है, जो सरकार के लिए सकारात्मक संकेत है. बीजेपी विधायक दल की इस बैठक में सीएम ने आगामी राजस्थान दिवस के कार्यक्रमों पर भी चर्चा की. बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद रहे.

पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *