इस दिन वंशिका से शादी के बंधन में बंधेंगे कुलदीप यादव, ऐसी है दोनों की प्रेम कहानी

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
इस दिन वंशिका से शादी के बंधन में बंधेंगे कुलदीप यादव, ऐसी है दोनों की प्रेम कहानी
इस दिन वंशिका से शादी के बंधन में बंधेंगे कुलदीप यादव, ऐसी है दोनों की प्रेम कहानी

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम का एक और क्रिकेटर शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम के सदस्य कुलदीप यादव शादी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह भारतीय स्पिन गेंदबाज 14 मार्च को मंसूरी में वंशिका के साथ सात फेरे लेगा। वर्ल्ड कप से पहले दोनों ने सगाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 14 मार्च को शादी के बंधन में बंधने के बाद 17 मार्च को लखनऊ के सेंट्रम होटल में कुलदीप और वंशिका की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी. इसमें क्रिकेटरों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे और राजनीतिक नेताओं के शामिल होने की संभावना है.

कुलदीप यादव के पारिवारिक मित्र और कोच कपिल देव पांडे ने बताया कि हल्दी और मेहंदी की रस्म 13 मार्च 2026 को की जाएगी। 14 मार्च को मंसूरी स्थित रिसॉर्ट में कुलदीप-वंशिका सात फेरे लेंगे। 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में आयोजित भव्य रिसेप्शन में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी और देश भर से मेहमान शामिल होंगे।

कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करती हैं.

आज हम आपको कुलदीप यादव और वंशिका की प्रेम कहानी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूल रूप से कानपुर के रहने वाले ये दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद वंशिका आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं। कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में काम करती हैं।

PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *