AMN. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पोते जल्द ही राजनीति में कदम रख सकते हैं। सोमवार को वसुंधरा राजे की अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद ऐसी अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं. दिल्ली में हुई इस मुलाकात को आधिकारिक तौर पर शिष्टाचार मुलाकात बताया गया है.
सोमवार को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे अपने बेटे दुष्यंत सिंह, बहू निहारिका सिंह और पोते-पोतियों के साथ पीएम मोदी से मिलने पहुंचीं. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इस बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा वसुंधरा राजे के पोते विनायक प्रताप सिंह की हो रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान उन्होंने विनायक प्रताप सिंह से भी खास बातचीत की. इसी वजह से अब कयास लगाए जा रहे हैं कि विनायक प्रताप सिंह जल्द ही राजनीति में कदम रख सकते हैं. वह दादी वसुंधरा राजे की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा सकते हैं.
विधानसभा चुनाव के दौरान विनायक प्रताप सिंह ने पहली बार मतदान किया.
आपको बता दें कि विनायक प्रताप सार्वजनिक मंचों पर कम ही नजर आते हैं. हालांकि, किसी न किसी वजह से वे सुर्खियों में भी आ जाते हैं। विनायक प्रताप सिंह ने 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान पहली बार मतदान किया। उन्हें कुछ जगहों पर वसुंधरा राजे के चुनाव प्रचार में भी देखा गया है। फिलहाल वह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से कानून की पढ़ाई कर रहे हैं। अब तो वक्त ही बताएगा कि विनायक प्रताप राजनीति में आएंगे या नहीं.
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


