AMN. अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जल्द ही फिर से जंग शुरू होने वाली है. इसके संकेत मिलने लगे हैं. इस्लामाबाद में वार्ता विफल होने के बाद अब अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले ईरानी जहाजों की नाकाबंदी शुरू कर दी है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नाकाबंदी को लागू करने के लिए अमेरिका ने अब होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्वी इलाके में 15 नौसेना के युद्धपोत तैनात किए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिकी नौसेना ईरान से तेल ले जाने वाले टैंकरों को रोक देगी. ईरान के बारे में उन्होंने कहा कि उनकी नौसेना, उनकी वायु सेना, उनके रडार और उनके नेता सभी नष्ट हो गए हैं। ये बहुत बड़ी बात है. होरमुज़ को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है. हालाँकि, ईरान ने होर्मुज़ से रवाना होने वाले भारतीय जहाजों को पूरी सुरक्षा प्रदान करने का वादा किया है।
ईरान ये धमकी पहले ही दे चुका है
अमेरिका के इस कदम को लेकर ईरान की ओर से पहले ही धमकी दी जा चुकी है. ईरान ने धमकी देते हुए कहा था कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज के आसपास दो नाकेबंदी करके समुद्र में यातायात अवरुद्ध कर दिया, तो ईरान फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में सभी बंदरगाहों को उड़ा देगा. ईरान किसी भी कीमत पर होर्मुज का नियंत्रण डोनाल्ड ट्रंप को देने को तैयार नहीं है. चाहे इसके लिए कितना भी बड़ा युद्ध क्यों न छिड़ जाए. दोबारा छिड़ने वाला यह युद्ध दुनिया के देशों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनेगा। इससे देशों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)यूएस(टी)इजराइल(टी)ईरान(टी)हिंदी समाचार(टी)डोनाल्ड ट्रम्प
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
