ट्रंप का ‘शांति बोर्ड’ बना वैश्विक शक्ति: 20 नए देश हुए शामिल, गाजा के बाद अब पूरी दुनिया पर नजर
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि 20 नए देश अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘शांति बोर्ड’ (Board of Peace) का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। हालांकि, इन देशों के नामों को अभी गुप्त रखा गया है। यह बोर्ड, जिसे शुरुआत में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अगले दो वर्षों तक गाजा के प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी थी, अब ट्रंप प्रशासन की देखरेख में दुनिया के अन्य संघर्षों को सुलझाने के लिए अपनी भूमिका का विस्तार कर रहा है। हालांकि, इस महत्वाकांक्षी पहल को कुछ पश्चिमी देशों के कड़े विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है, जो संयुक्त राष्ट्र को दरकिनार किए जाने की कोशिशों से असहज महसूस कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: America Iran Attack Plan: हो सकता है किसी भी वक्त हमला! ईरान में अब्राहिम का खौफ
लेविट ने इस दौरान गाजा से अंतिम इजरायली बंधक की सुरक्षित वापसी को ट्रंप, इजरायल और पूरी दुनिया के लिए एक “ऐतिहासिक कूटनीतिक जीत” करार दिया। इस बोर्ड की औपचारिक शुरुआत 22 जनवरी को दावोस में विश्व आर्थिक मंच के दौरान हुई, जब ट्रंप ने इसके आधिकारिक चार्टर पर हस्ताक्षर किए। ट्रंप ने इस संस्था की प्रशंसा करते हुए इसे दुनिया का “सबसे प्रतिष्ठित बोर्ड” बताया। इस पल को बेहद रोमांचक और लंबी तैयारी का परिणाम बताते हुए ट्रंप ने कहा, “हम दुनिया में शांति स्थापित करेंगे और हम सभी इसमें चमकते सितारों की तरह हैं।”
इसे भी पढ़ें: Donald Trump warning; नूरी अल-मलिकी सत्ता में आए तो अमेरिका इराक का समर्थन नहीं करेगा
ट्रंप का दावा: ‘ठंडी पड़ रही है दुनिया की आग’
अपने संबोधन में ट्रंप ने वैश्विक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि ठीक एक साल पहले दुनिया ‘युद्ध की लपटों’ में घिरी हुई थी, जिससे कई लोग अनजान थे। लेकिन अब उनका दावा है कि हालात बदल रहे हैं और वैश्विक खतरे वास्तव में कम हो रहे हैं। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि उनका प्रशासन वर्तमान में आठ अलग-अलग युद्धों के निपटारे पर काम कर रहा है। साथ ही, उन्होंने यह भी दावा किया कि यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध को समाप्त करने की दिशा में भी “महत्वपूर्ण प्रगति” हासिल की गई है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
