ट्रंप का दक्षिण अफ्रीका जी-20 शिखर सम्मेलन से इंकार: ‘वहां का माहौल ठीक नहीं’
मियामी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाले फैसले में इस माह दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने से इनकार कर दिया है। मियामी में ‘अमेरिका बिजनेस फोरम’ को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, “मैं नहीं जा रहा हूं। दक्षिण अफ्रीका जी-20 का सदस्य नहीं होना चाहिए, क्योंकि वहां जो कुछ हो रहा है वह बहुत बुरा है। मैंने उन्हें सूचित कर दिया है कि मैं नहीं आ रहा हूं और मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व वहां नहीं करूंगा।”
यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब दक्षिण अफ्रीका 22 और 23 नवंबर को जोहानिसबर्ग में जी-20 नेताओं की शिखर बैठक की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है। यह ऐतिहासिक क्षण होगा क्योंकि पहली बार जी-20 शिखर सम्मेलन अफ्रीकी महाद्वीप पर आयोजित किया जाएगा।
गौर तलब है कि भारत ने दिसंबर 2022 से नवंबर 2023 तक जी-20 की अध्यक्षता संभाली थी और सितंबर 2023 में नई दिल्ली में 18वें जी-20 शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी की थी। उस दौरान तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी भारत आए थे।
जी-20 समूह, जिसमें दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं, में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन और अमेरिका के साथ-साथ यूरोपीय संघ और अफ्रीकी संघ शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान ही अफ्रीकी संघ इस महत्वपूर्ण समूह का स्थायी सदस्य बना था।
ट्रंप ने न्यूयॉर्क सिटी के नवनिर्वाचित मेयर ‘कम्युनिस्ट’ जोहरान ममदानी की भी तीखी आलोचना की और कहा कि मियामी दशकों से दक्षिण अफ्रीका में कम्युनिस्ट अत्याचार से भागने वालों के लिए एक सुरक्षित आश्रय स्थल रहा है। उन्होंने वैश्विक परिदृश्य पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “मेरा मतलब है कि दक्षिण अमेरिका के विभिन्न हिस्सों में क्या हो रहा है, इस पर एक नजर डालें। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में क्या हो रहा है, इस पर एक नजर डालें।”
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
