ट्रंप की गायब तस्वीरें: एफबीआई जांच में क्या खुला?

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
Epstein Files से किसने गायब की थीं ट्रंप की तस्वीरें? सवाल उठे तो अमेरिकी न्याय विभाग ने क्या नया बताया

चकाचौंध, शाही ठाठ-बाट और बंद दरवाजों के पीछे की दुनिया:

जगमगाती रोशनियां, आलीशान महल, निजी जेट और बंद दरवाजों के पीछे छिपी एक ऐसी दुनिया, जहाँ ताकत, पैसा और रसूख एक दूसरे में खुलकर बड़े स्कैंडल को अंजाम दे रहे थे। यह किसी फिल्म की कहानी नहीं है, यह हकीकत है। यह कहानी है जेफरी एबस्टीन की और उन रहस्यमई फाइलों की जिन्हें दुनिया सालों से सामने आने का इंतजार कर रही है। इन फाइलों में दुनिया के बड़े चेहरों के सेक्स स्कैंडल का खुलासा है। कई पूर्व राष्ट्रपति, बड़े बिजनेस कारोबारी और ऐसे तमाम लोग हैं जिन्हें दुनिया बेहद कामयाब मानती है। लेकिन अब सवाल उठ रहा है कि इस फाइल में क्या राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फोटो और कारनामे छिपे थे? क्या इन्हें अब गायब कर दिया गया है?

200 वर्ल्ड लीडर्स का सेक्स स्कैंडल, भारत के किन बड़े नेताओं का नाम? US की सीक्रेट फाइल से हड़कंप मचना तय

एबस्टीन से जुड़े एक पुरानी तस्वीर जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिया जा रहा था। क्या वो तस्वीर 24 घंटे के अंदर ऑनलाइन प्लेटफार्म से हटा दी गई? दावा किया गया कि जो दस्तावेज सार्वजनिक पोर्टल से हटे हैं उनमें ऐसी कई तस्वीरें और फाइलें थी जो एफसीन की निजी संपत्ति से जुड़ी बताई जा रही थी। इनमें उसके घर में मौजूद कलाकृतियों, फर्नीचर और निजी ड्रर से जुड़ी तस्वीरें शामिल थी। कुछ तस्वीरों को लेकर दावा किया गया कि वे आपत्तिजनक प्रकृति की थी। इन फाइलों में एक फोटो ऐसी भी थी जिसमें जेफरी एबस्टीन के साथ डोनल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मिलानिया ट्रंप और घिसलेन मैक्सवेल नजर आ रहे थे।

बांग्लादेश में मचा था बवाल, इधर ट्रेन पर चुपचाप ये क्या लाई भारतीय सेना, अब शुरू होगा असली खेल!

अमेरिकी उप अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने कहा कि जेफरी एबस्टीन फाइलों से डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर सहित अन्य तस्वीरों को हटाने का राष्ट्रपति से कोई संबंध नहीं है। न्याय विभाग ने एक दिन पहले हटाई गई ट्रंप की तस्वीर को बहाल कर दिया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा कि उसने यह निष्कर्ष निकालने के बाद तस्वीर को बहाल किया कि दिवंगत यौन अपराधी के पीड़ितों के लिए इस तस्वीर के सार्वजनिक होने का कोई खतरा नहीं है। शनिवार को बिना किसी स्पष्टीकरण के इसे हटाए जाने के बाद डेमोक्रेट्स ने राष्ट्रपति के पक्ष में राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोप लगाए, जो एपस्टीन के पूर्व मित्र थे। ब्लैंच ने कहा कि पीड़ित सहायता समूहों के अनुरोध पर कुल 16 तस्वीरें हटाई गई हैं। ब्लैंच ने बताया कि तस्वीरों की जांच जारी है और यह तय होने के बाद कि उनमें कोई बदलाव करने की आवश्यकता है या नहीं, उन्हें संभवतः दोबारा अपलोड कर दिया जाएगा।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version