AMN. अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने चौंकाने वाला दावा किया है। एजेंसियों का दावा है कि युद्ध के बाद ईरान पहले से ज्यादा ताकतवर हो गया है. अब ईरान जब चाहे होर्मुज़ को बंद कर सकता है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिपोर्ट से जुड़े तीन सूत्रों ने दावा किया है कि युद्ध के बाद ईरान ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की एक नई शक्तिशाली क्षमता हासिल कर ली है। दावा किया जा रहा है कि अगर अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता टूटती है तो ईरान यमन के हौथी विद्रोहियों के जरिए बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य में भी संकट पैदा कर सकता है। ऐसे में दुनिया के दो प्रमुख समुद्री व्यापार मार्ग एक साथ प्रभावित हो सकते हैं।
उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समझौते के तहत ईरान को 28 लाख करोड़ रुपये देने की बात को फर्जी बताया है. इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि यह विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट्स द्वारा फैलाई गई झूठी खबर है। इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अगर समझौता हुआ तो अमेरिका ईरान को आर्थिक मदद के तौर पर करीब 28 लाख करोड़ रुपये का पैकेज देगा.
भारतीय एलएनजी टैंकर होर्मुज से सुरक्षित गुजरा
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की घोषणा के तुरंत बाद भारतीयों के लिए अच्छी खबर आई है. इस घोषणा के बाद दिशा नाम का भारतीय एलएनजी टैंकर सुरक्षित रूप से होर्मुज को पार कर गया। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय व्यापारिक जहाज बन गई। इस जहाज के कल गुजरात के दहेज बंदरगाह पहुंचने की संभावना है.
पीसी: जनसत्ता
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
