AMN. अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग अब गंभीर रूप लेती जा रही है. अमेरिका की ओर से लगातार ईरान पर हमले किए जा रहे हैं. शुक्रवार देर रात अमेरिका ने लगातार सातवीं रात ईरान पर सैन्य हमला किया. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने यह जानकारी दी है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमांड ने कहा कि ईरान के निगरानी ठिकानों, सैन्य रसद बुनियादी ढांचे, भूमिगत हथियारों के भंडार और समुद्री सैन्य क्षमताओं को निशाना बनाया गया। सीरिया, बुशहर, बंदर अब्बास, केशम द्वीप और मध्य ईरान के यज़्द शहर पर हमला किया गया है।
उधर, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने भी होर्मुज जलडमरूमध्य में दो तेल टैंकरों में विस्फोट का दावा किया है। बताया जा रहा है कि टैंकरों ने उस रास्ते से गुजरने की कोशिश की जहां समुद्र में बारूदी सुरंगें बिछाई गई थीं. टक्कर के बाद दोनों जहाजों में भीषण आग लग गई. हालांकि, यूएस सेंट्रल कमांड ने आईआरजीसी के दावों को झूठा बताया है।
अमेरिका को ये धमकी ईरानी सांसद ने दी है
अमेरिका की ओर से लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए अब ईरानी सांसद अहमद बख्शयेश अर्देस्तानी ने विरोधी देश को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका ने ईरान पर जमीनी हमला किया तो ईरान कुवैत और बहरीन में घुसकर वहां अमेरिकी सैन्य ठिकानों और सेनाओं को नष्ट कर देगा. अमेरिका और ईरान के बीच फिर से शुरू हुए युद्ध का असर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों की संख्या पर भी पड़ा है, जो तीन सप्ताह में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है. गुरुवार को केवल 8 जहाज ही जलडमरूमध्य से गुजरे, जबकि एक दिन पहले यह संख्या 15 थी.
पीसी: रिपब्लिकभारत
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)यूएस-ईरान युद्ध(टी)यूएस लक्ष्य(टी)ईरान(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


