होर्मुज से जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए अमेरिका का प्रोजेक्ट फ्रीडम आज से शुरू, ट्रंप ने ईरान को दी ये चेतावनी

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
होर्मुज से जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए अमेरिका का प्रोजेक्ट फ्रीडम आज से शुरू, ट्रंप ने ईरान को दी ये चेतावनी

AMN. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब होर्मुज से जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब उन्होंने इसके लिए समुद्री अभियान (प्रोजेक्ट फ्रीडम) शुरू करने का ऐलान किया है. डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी घोषणा की है. उन्होंने बताया कि कई देशों ने अमेरिका से मदद मांगी है.

उनके जहाज यहां फंसे हुए हैं. अब उन्होंने इन जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिखाने के लिए आज से प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू करने का ऐलान किया है. इस संबंध में ईरान को भी चेतावनी दी गई है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान इस ऑपरेशन में कोई रुकावट पैदा करेगा तो अमेरिका कड़ा जवाब देगा.

पास में अमेरिकी युद्धपोत मौजूद रहेंगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों की ओर से होर्मुज अभियान के बारे में जानकारी दी गई है. उन्होंने कहा कि नए ऑपरेशन में हर जहाज पर सीधे अमेरिकी नौसेना का एस्कॉर्ट नहीं होगा। अमेरिकी युद्धपोत पास में ही मौजूद रहेंगे और अगर कोई जहाज ईरान की ओर से निशाना बनाया जाता है तो तुरंत जवाब देने के लिए तैयार रहेंगे.

ईरान ने भी दी ये चेतावनी

दूसरी तरफ से भी ईरान की चेतावनी आई है. आईआरजीसी के पूर्व कमांडर मोहसिन रज़ाई ने अमेरिका को चेतावनी दी कि होर्मुज़ को अमेरिकी सेनाओं के लिए कब्रिस्तान में बदल दिया जाएगा। अमेरिका ने ईरान की ओर से 14 सूत्री प्रस्ताव रखा है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह इस नए प्रस्ताव की समीक्षा भी कर रहे हैं.

पीसी:अलजजीरा
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)यूएस ने लॉन्च किया(टी)प्रोजेक्ट फ्रीडम(टी)सेफली एस्कॉर्ट शिप(टी)होर्मुज(टी)ट्रम्प(टी)ईरान


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version