AMN. आधार कार्ड हमारे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में शामिल है। इसके अभाव में आपके कई काम अटक सकते हैं. आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कराना बेहद जरूरी है. ऐसा नहीं होने पर आपको सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा. आपके जरूरी काम भी नहीं हो पाएंगे. आधार में मोबाइल नंबर को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अपडेट किया जा सकता है।
आधार में मोबाइल नंबर ऑनलाइन अपडेट करने के लिए आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफलाइन आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा। केवल अपने नाम से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ही अपडेट किया जा सकता है।
इसके लिए आपको केवल 50 रुपये का भुगतान करना होगा। आप आधार हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल करके इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आज देश में लगभग हर नागरिक के पास आधार कार्ड है।
PC:livehindustan
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
