जयपुर. प्रदेश के हनुमानगढ़ के रावतसर इलाके में बरमसर के पास मेगा हाईवे पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. रावतसर थाना क्षेत्र में श्रीगंगानगर से जयपुर जा रही निजी यात्री बस और सामने से आ रहे ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. इस सड़क हादसे में एक मासूम बच्चे समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हैं. इस सड़क हादसे पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने दुख जताया है. गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि यह बेहद दुखद है कि हनुमानगढ़ के रावतसर इलाके में बरमसर के पास मेगा हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके शोक संतप्त परिवारों को धैर्य और साहस प्रदान करें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
सचिन पायलट ने कहा कि इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है, भगवान उन्हें शक्ति दे। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
पीसी:राजस्थान.एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
