AMN. कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध अभी खत्म ही हुआ है और अब केंद्र सरकार के सामने एक नई टेंशन खड़ी होती दिख रही है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी ने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया है. अब सोशल मीडिया पर E20 जनता पार्टी का नया नाम तेजी से वायरल हो रहा है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह E20 पेट्रोल के खिलाफ शुरू किया गया एक ऑनलाइन अभियान है। इसके समर्थन में लाखों लोग जुड़ने लगे और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई.
आपको बता दें कि E20 जनता पार्टी कोई संगठन या रजिस्टर्ड पार्टी नहीं है, यह सोशल मीडिया पर बनाया गया एक हैंडल है, जो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह पार्टी खुद को आम ड्राइवरों की आवाज कहती है. यह एक तरह का डिजिटल अभियान है जो उन लोगों द्वारा शुरू किया गया है जिनका मानना है कि देश भर में ई20 पेट्रोल को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्राहकों को 100 प्रतिशत शुद्ध पेट्रोल खरीदने का विकल्प भी मिलना चाहिए। इस मुहिम से देश में बड़ी संख्या में लोग जुड़ चुके हैं.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


