AMN. इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग के बीच देश में एलपीजी संकट के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. एलपीजी की कमी और अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने अब इलेक्ट्रिक कुकिंग को तेजी से बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है.
सरकार ने इंडक्शन स्टोव से जुड़े सख्त नियमों को छह महीने के लिए टाल दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिजली मंत्रालय ने इंडक्शन स्टोव पर लागू होने वाले स्टार लेबलिंग नियमों को अब 1 जुलाई 2026 के बजाय 1 जनवरी 2027 से लागू करने का फैसला किया है।
केंद्र सरकार के इस फैसले से कंपनियों को अपने उत्पाद नए मानकों के मुताबिक तैयार करने के लिए ज्यादा समय मिलेगा और ग्राहकों को भी बेहतर विकल्प मिलेंगे। आपको बता दें कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के दौरान सरकार गैस की जगह बिजली से खाना पकाने के विकल्प को अपनाने पर जोर दे रही है.
पीसी:स्टाहलकिचेन्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
