एलपीजी कनेक्शन के साथ मिलता है इतने लाख का मुफ्त बीमा, ये हैं क्लेम की शर्तें

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
एलपीजी कनेक्शन के साथ मिलता है इतने लाख का मुफ्त बीमा, ये हैं क्लेम की शर्तें

AMN. बहुत कम लोग जानते होंगे कि हर वैध एलपीजी कनेक्शन पर 50 लाख रुपये तक का ‘दुर्घटना बीमा’ मिलता है। आज हम आपको इसी संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को ये लाभ पेट्रोलियम कंपनियों और बीमा कंपनियों के बीच एक सामूहिक समझौते के तहत मिलता है। इसकी खास बात यह है कि उपभोक्ताओं को क्लेम लेने के लिए कोई अतिरिक्त प्रीमियम नहीं देना पड़ता है। बीमा उपभोक्ताओं को संपत्ति की क्षति, शारीरिक चोट और सिलेंडर फटने या गैस रिसाव से मृत्यु के मामले में वित्तीय सहायता प्रदान करता है। इसके तहत बीमा राशि को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है.

इस तरह आपको लाभ मिलता है

दुर्घटना में मृत्यु होने पर प्रति व्यक्ति 6 ​​लाख रुपये और चोट के इलाज के लिए 2 लाख रुपये प्रति व्यक्ति (अधिकतम 30 लाख रुपये प्रति घटना) तक का कवर प्रदान किया जाता है। सिलेंडर ब्लास्ट से घर या संपत्ति को नुकसान होने पर 2 लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जाता है. हालांकि, यह क्लेम लेने के लिए लोगों को कई शर्तें पूरी करनी होंगी।

इन शर्तों का पालन करना जरूरी है

-बीमा का लाभ लेने के लिए सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा।

-गैस कनेक्शन उपभोक्ता के नाम पर रजिस्टर्ड होना चाहिए. सिलेंडर एक ही कंपनी का होना चाहिए.

– कनेक्शन में गैस पाइप (नली) और रेगुलेटर हमेशा ISI मार्क वाला होना चाहिए. ऐसा न करने पर दावा रद्द किया जा सकता है।

– दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और संबंधित गैस एजेंसी को लिखित में सूचना देनी होगी. ऐसा करने पर ही आपको क्लेम मिलेगा.

PC:पंजाबकेसरी

(टैग्सटूट्रांसलेट)मुफ्त एलपीजी बीमा कवर 2026(टी)गैस सिलेंडर विस्फोट मुआवजा(टी)एलपीजी बीमा का दावा कैसे करें(टी)इंडियन ऑयल एचपी बीपीसीएल बीमा पॉलिसी(टी)गैस दुर्घटनाओं के लिए चिकित्सा कवर(टी)एलपीजी उपयोगकर्ताओं के लिए उपभोक्ता अधिकार


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version