AMN. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शनिवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए गए हैं. आज भी कंपनियों ने उपभोक्ताओं को किसी तरह की राहत नहीं दी है. आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
लोगों को ये दोनों ईंधन पुरानी कीमतों पर ही खरीदना होगा. आज भी जयपुर में पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये और डीजल की कीमत 90.21 रुपये प्रति लीटर है. नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. देश के अन्य बड़े शहरों में आज दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
देश के अन्य शहरों में आज दोनों ईंधन के ये दाम हैं
अहमदाबाद: पेट्रोल 94.49 रुपये, डीजल 90.17 रुपये
बेंगलुरु: पेट्रोल 102.92 रुपये, डीजल 89.02 रुपये
हैदराबाद: पेट्रोल 107.46 रुपये, डीजल 95.70 रुपये
पटना: पेट्रोल 105.58 रुपये, डीजल 93.80 रुपये
सूरत: पेट्रोल 95.00 रुपये, डीजल 89.00 रुपये
नासिक: पेट्रोल 95.50 रुपये, डीजल 89.50 रुपये
लखनऊ: पेट्रोल 94.69 रुपये, डीजल 87.80 रुपये
पुणे: पेट्रोल 104.04 रुपये, डीजल 90.57 रुपये
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30 रुपये, डीजल 82.45 रुपये
इंदौर: पेट्रोल 106.48 रुपए, डीजल 91.88 रुपए
काफी समय से कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है
आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपये की विनिमय दर में बदलाव के आधार पर तय की जाती हैं, लेकिन लंबे समय से दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, इस दौरान कच्चे तेल की कीमतों में काफी गिरावट आई है। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं। कीमतें कम होने के कारण लोग लंबे समय से महंगाई की मार झेल रहे हैं.
पीसी:प्रभातखबर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
