अटल पेंशन योजना ने रचा इतिहास: 9 करोड़ से ज्यादा भारतीयों का भविष्य हुआ सुरक्षित!
पेंशन कोष नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा संचालित केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना, ‘अटल पेंशन योजना’ (APY) ने सफलता की एक नई इबारत लिख दी है। इस योजना से जुड़ने वाले सदस्यों का आंकड़ा अब 9 करोड़ के जादुई स्तर को पार कर गया है। विशेष रूप से, वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कुल 1.35 करोड़ से अधिक नए नामांकन दर्ज किए गए हैं, जो योजना की शुरुआत के बाद से किसी भी एक वित्तीय वर्ष में हासिल की गई अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
9 मई, 2015 को शुरू हुई यह स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन योजना, भारत में एक सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा कवच तैयार करने के संकल्प का हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब, वंचित और विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को बुढ़ापे में एक मजबूत आर्थिक संबल प्रदान करना है।
पिछले एक दशक के सफर में, सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों के साथ-साथ डाक विभाग के सामूहिक प्रयासों और सरकार के निरंतर समर्थन ने इस योजना को देश के कोने-कोने तक पहुँचाया है। PFRDA ने व्यापक जनसंपर्क, बहुभाषी जागरूकता अभियान, मीडिया कैंपेन और नियमित प्रदर्शन समीक्षा के माध्यम से हर राज्य और जिले में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई है, जिससे आज यह योजना करोड़ों परिवारों के भरोसे का प्रतीक बन गई है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


