AMN. आज हम आपको अटल पेंशन योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें आप हर महीने छोटी रकम निवेश करके 5000 रुपये प्रति माह की पेंशन पा सकते हैं। केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ 18 से 40 साल तक के नागरिक उठा सकते हैं। योजना की खास बात यह है कि इसमें कम से कम 20 साल के लिए निवेश करना होगा।
आप अलग-अलग पेंशन प्लान का भुगतान करके प्रति माह 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। इसमें उम्र और पेंशन प्लान के हिसाब से निवेश किया जाता है. अटल पेंशन योजना में 5000 रुपये की पेंशन योजना के लिए 18 साल की उम्र में हर महीने 210 रुपये का प्रीमियम देना होगा।
वहीं पांच रुपये की पेंशन के लिए 30 साल के व्यक्ति को हर महीने 577 रुपये का प्रीमियम देना होगा. अगर आप पात्र हैं तो इस योजना के लिए जरूर आवेदन करें। इस पेंशन की वजह से आपको दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। बुढ़ापा आराम से कट जाएगा.
पीसी:जागरण
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


