AMN. स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई कटौती नहीं कर आम लोगों को राहत नहीं दी है. लोगों को दोनों ईंधन पुरानी कीमतों पर ही खरीदना होगा. देश में काफी समय से कीमतों में कोई कमी नहीं हुई है.
अमेरिका-ईरान विवाद के बीच दोनों ईंधन की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी हो चुकी है. जयपुर में पेट्रोल की कीमत 112.66 रुपये और डीजल की कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है. नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 102.12 रुपये चुकाने होंगे. जबकि यहां डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपये, डीजल 97.83 रुपये, पेट्रोल 113.47 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 99.82 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है। आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से हर सुबह दोनों ईंधन की कीमतें अपडेट की जाती हैं।
PC:zeenews.india
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


