AMN. आज हम आपको केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप 60 साल की उम्र के बाद हर महीने पांच हजार रुपये की पेंशन पा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले स्कीम में हर महीने कुछ निवेश करना होगा.
इस योजना में 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये प्रति माह तक पेंशन मिलती है। योजना से जुड़ते समय चुनी गई योजना के अनुसार पेंशन दी जाती है। केंद्र सरकार की इस योजना के लिए केवल देश के नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं।
केंद्र सरकार की इस योजना के लिए वे लोग आवेदन कर सकते हैं जिनकी उम्र 18-40 साल के बीच है, जो करदाता नहीं हैं और जिनके पास बैंक खाता है। अगर आप भी पात्र हैं तो आपको इस योजना के लिए आवेदन करना होगा। हर महीने मिलने वाली इस पेंशन से आपको साठ साल की उम्र के बाद किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
पीसी: आज.
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


