AMN. आज हम आपको प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो गरीबों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई एक बहुत ही शानदार योजना है। इस योजना से बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। आज हम आपको प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के तहत मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के लाभार्थियों को कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसमें उन्नत कौशल सिखाया जाता है। जब तक प्रशिक्षण चलता है, लाभार्थी को प्रतिदिन 500 रुपये का वजीफा दिया जाता है। योजना के तहत टूलकिट खरीदने के लिए 15,000 रुपये भी दिए जाते हैं. इस योजना की खास बात यह है कि लाभार्थी को किफायती ब्याज दर पर लोन भी दिया जाता है। अगर आप इस योजना का लाभ लेने के पात्र हैं तो आपको आवेदन करना होगा।
पीसी:रॉयटर्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


