स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच कल से कोलंबो में शुरू होने जा रहा है। यह टीम इंडिया का घर से बाहर 300वां मैच होगा. इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सबसे ज्यादा जीत के मामले में वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ देगी. फिलहाल दोनों की जीत 187-187 है. वहीं, भारतीय टीम सीरीज पर भी कब्जा कर लेगी, जो फिलहाल 1-0 से आगे चल रही है. भारतीय ने गॉल में अपना 600वां टेस्ट मैच खेला। उसने यह मैच 165 रनों से जीत लिया.
भारत ने घर पर और घर से बाहर बराबर संख्या में मैच खेले हैं। लेकिन, दोनों के परफॉर्मेंस में काफी अंतर है। टीम ने अपने 41% मैच घरेलू मैदानों पर जीते हैं। वहीं, विदेशी मैदानों पर सिर्फ 21% मैच ही जीते गए हैं। कोलंबो में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह सारांश जैन को डेब्यू का मौका दिया जाएगा. गॉल टेस्ट में कुलदीप ने 25 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ एक विकेट लिया.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुबमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका का संभावित खेल: लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांडीमल, कामिन्दु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सोनल दिनुशा, केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो और लाहिरू कुमारा।
पीसी:क्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


