सरकारी योजना: महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर देगी सरकार, कैबिनेट बैठक में लगी मंजूरी

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
सरकारी योजना: महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर देगी सरकार, कैबिनेट बैठक में लगी मंजूरी

AMN. दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने अपने कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर आज कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया है. प्रदेश की भाजपा सरकार मार्च में होली के त्योहार पर गरीबों को मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी। खबरों के मुताबिक आज सुबह सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में कैबिनेट ने इससे जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दे दी.

इसके तहत दिल्ली सरकार होली और दिवाली के त्योहार पर ईडब्ल्यूएस परिवारों की महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी। सरकार कम आय वाले परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी।

सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राशन कार्ड धारक गरीब परिवारों की महिलाओं को होली और दिवाली के दौरान मुफ्त एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इस कदम से दिल्ली सरकार पर करीब 300 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा. दिल्ली की गरीब महिलाओं के लिए होली के त्योहार पर सरकार की ओर से यह किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगा.

पीसी:एनडीटीवी

अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
अस्वीकरण: यह सामग्री एनडीटीवी से ली गई है और संपादित की गई है


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version