AMN. युवाओं को स्वरोजगार की ओर आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं. ऐसी ही एक योजना राजस्थान सरकार द्वारा भी चलाई जा रही है.
राज्य सरकार की इस योजना का नाम मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना है। इस योजना के तहत सरकार युवाओं को 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन दे रही है. राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 1 लाख युवाओं को लाभ देना चाहती है।
सरकार ने इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता मानदंड भी तय कर दिए हैं। इस योजना का लाभ राज्य के 18-45 वर्ष की आयु के युवा उठा सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र युवा एसएसओ आईडी और ई-मित्र केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के माध्यम से युवा अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं।
पीसी: गेटी इमेजेज़
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
अस्वीकरण: यह सामग्री अमर उजाला से स्रोत और संपादित की गई है
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


