महंगाई ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: खुदरा महंगाई 6.09% पर पहुंचने के बाद कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
महंगाई ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: खुदरा महंगाई 6.09% पर पहुंचने के बाद कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला
अक्टूबर में 6.09% पर पहुंची खुदरा महंगाई, कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला, 'जनता को महंगाई की चक्की में पीस रही सरकार'

कांग्रेस ने तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह ठान लिया है कि वे देश की जनता को चैन से जीने नहीं देंगे और उन्हें लगातार महंगाई की चक्की में पीसते रहेंगे। इसी को ‘महंगाई मैन’ मोदी का रिपोर्ट कार्ड बताते हुए पार्टी ने आंकड़े साझा किए हैं, जिसके मुताबिक अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 6.09% पर जा पहुंची है। इस रिपोर्ट के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में महंगाई दर 5.41% दर्ज की गई है, तो वहीं ग्रामीण भारत में यह रिकॉर्ड 6.63% के ऊंचे स्तर तक जा पहुंची है।

कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार ने देश के हर मोर्चे और तमाम सेक्टर्स पर महंगाई का चाबुक चला रखा है, जिसके आंकड़े खुद गवाही दे रहे हैं 👇

🍲 खाद्य महंगाई दर: 8.94%
🥫 फूड-बेवरेज में महंगाई दर: 8.51%
🏥 हेल्थ में महंगाई दर: 2.05%
🚌 ट्रांसपोर्ट में महंगाई दर: 5.84%
📕 शिक्षा सेवाओं में महंगाई दर: 4.02%
🧥 कपड़े और जूते-चप्पल में महंगाई दर: 4.96%
🏡 आवास, पानी, बिजली, गैस में महंगाई दर: 2.90%
🪑 फर्नीचर और घरेलू उपकरण में महंगाई दर: 3.94%
💅 पर्सनल केयर, सोशल प्रोटेक्शन में महंगाई दर: 10.14%


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *