AMN. इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ा कदम उठाया है. केंद्र सरकार ने अब पेट्रोल और डीजल पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी घटा दी है. सरकार के इस कदम से आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आने की संभावना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दी है. यानी इसमें 10 रुपये की कटौती की गई है.
वहीं, डीजल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया गया है. सरकार के इस कदम से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होने की उम्मीद है. पश्चिम एशिया में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच कच्चे तेल की आपूर्ति पर पड़ रहे असर के बीच केंद्र सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है.
देश के कई शहरों में एक लीटर पेट्रोल की कीमत सौ रुपये से भी ज्यादा चुकानी पड़ रही है.
महंगे कच्चे तेल के कारण देश की ईंधन कंपनियों पर बढ़ते दबाव के कारण नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर आम लोगों को झटका दिया। आपको बता दें कि देश में पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दामों के कारण लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है. आज भी देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 100 रुपये से ऊपर हैं. इससे लोगों का वाहन चलाना मुश्किल हो गया है।
पीसी:zeenews.jpg
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


