अब केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को लेकर सबकुछ साफ कर दिया है.

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
अब केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को लेकर सबकुछ साफ कर दिया है.
अब केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को लेकर सबकुछ साफ कर दिया है.

AMN. इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग के बीच अब भारत में लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहों पर केंद्र सरकार ने प्रतिक्रिया दी है. सरकार ने इस संबंध में अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस संबंध में कहा कि लॉकडाउन का कोई प्रस्ताव नहीं है और ऐसी खबरें पूरी तरह से गलत हैं.

सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और स्थिति से घबराने की अपील की है. सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है, लेकिन फिलहाल देश में किसी भी तरह के लॉकडाउन की कोई योजना नहीं है. ऐसी बातें बिल्कुल गलत हैं. इस संबंध में पुरी ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि इस तरह की अफवाह फैलाना गैरजिम्मेदाराना है और लोगों में अनावश्यक डर फैलाता है. सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.

देश में नहीं लगेगा लॉकडाउन: किरण रिजिजू

इस संबंध में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी बयान दिया है. उन्होंने संसद के बाहर कहा कि देश में कोई लॉकडाउन नहीं लगेगा. स्थिति नियंत्रण में है. पीएम नरेंद्र मोदी खुद हालात पर नजर बनाए हुए हैं. आपको बता दें कि हाल ही में चार दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा था कि आने वाला समय देश के लिए सबसे बड़ी परीक्षा होने वाला है. युद्ध के कारण दुनिया में जो कठिन हालात पैदा हुए हैं, उनका असर लंबे समय तक रहने की संभावना है। इसलिए हमें तैयार रहना होगा. इसके बाद लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि क्या देश में फिर से कोरोना काल जैसा लॉकडाउन लगने वाला है.

पीसी:एनडीटीवी


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *