AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को किसी तरह की राहत नहीं दी है. यानी आज भी सरकारी तेल कंपनियों ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. आज भी लोगों को यह ईंधन पुरानी कीमतों पर ही खरीदना पड़ेगा।
जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये ही है. वहीं डीजल की कीमत आज 90.21 रुपये प्रति लीटर है. देश के चार महानगरों में भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है.
देश के प्रमुख शहरों में रुपये के हिसाब से दोनों ईंधन की यही कीमत है।
अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीज़ल ₹90.17
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीज़ल ₹89.02
पटना: पेट्रोल 105.58 रुपये, डीजल 93.80 रुपये
सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीज़ल ₹89.00
नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीज़ल ₹89.50
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीज़ल ₹95.70
लखनऊ: पेट्रोल 94.69 रुपये, डीजल 87.80 रुपये
पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीज़ल ₹90.57
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30 रुपये, डीजल 82.45 रुपये
इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीज़ल ₹91.88
लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है
आपको बता दें कि लंबे समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होने से लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है. इससे कई चीजों की कीमतें बढ़ गई हैं. देश के प्रमुख शहरों में कीमतों में आखिरी बार बदलाव मार्च 2024 में 2-2 रुपये प्रति लीटर की दर से हुआ था। तभी से लोग कीमतों में बड़े बदलाव का इंतजार कर रहे हैं. ये तो वक्त ही बताएगा कि कीमतें कब कम होंगी.
PC:tv9hindi
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


