AMN. सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट (नाबाद 89) और फिन एलन (नाबाद 84) की तूफानी पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने मंगलवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप मैच में यूएई को दस विकेट से हरा दिया। मैच में यूएई ने पहले खेलते हुए छह विकेट खोकर 173 रन बनाए. कीवी टीम ने बिना कोई विकेट खोए 15.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया.
इस मैच में दो विश्व रिकॉर्ड बने हैं. फिन एलन और टिम सीफर्ट के बीच पहले विकेट के लिए 175 रनों की तूफानी साझेदारी हुई. यह साझेदारी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. इससे पहले सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जोस बटलर और एलेक्स हेल्स के नाम था, जिन्होंने 2022 सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ 170 रन की साझेदारी की थी. फिन एलन ने अपनी शानदार 84 रनों की पारी के दौरान सिर्फ 50 गेंदों का सामना किया. इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए.
फिन एलन ने सबसे तेज पांच हजार रन पूरे किये
इस तूफानी पारी के दम पर फिन एलन ने भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है. मैच के दौरान फिन एलन ने टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 5000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया. एलन ने महज 2854 गेंदों में यह आंकड़ा छू लिया.
इस मामले में उन्होंने अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक ने 21 जनवरी को नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी20I मैच के दौरान क्रिकेट के इस प्रारूप में अपने 5000 रन पूरे किए। उन्होंने केवल 2898 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की।
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग अनुवाद करने के लिए)फिन एलन(टी)फिन एलन रिकॉर्ड(टी)फिन एलन रिकॉर्ड टी20 क्रिकेट में(टी)फिन एलन टी20 विश्व कप 2026(टी)फिन एलन रिकॉर्ड साझेदारी
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


