चमकने वाला है इन 6 राशियों का भाग्य! आज शुक्रदेव कर रहे हैं तुला राशि में प्रवेश, जानें अपनी राशि का हाल
आज यानी शुक्रदेव तुला राशि में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष में धन, वैभव और प्रेम के कारक शुक्रदेव माने जाते है। शुक्र का राशि परिवर्तन बेहद खास माना जाता है। इस गोचर से इन 6 राशियों के जीवन में काफी बदलाव लेकर आएगा।
किसी के लिए यह समय करियर और आय में वृद्धि के नए अवसर लेकर आने वाला है। किसी के खर्चों और रिश्तों में संतुलन बनाने की सलाह दी जा रही है। आइए आपको बताते हैं शुक्र के गोचर का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
तुला राशि
शुक्र देव का राशि परिवर्तन तुला के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। तुला राशि में शुक्र प्रथम भाव में (लग्न, व्यक्तित्व और स्वास्थ्य का क्षेत्र) से गोचर करेंगे। तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, इसलिए यह गोचर आपके आकर्षण, आत्मविश्वास और व्यक्तिगत विकास में रुचि बढ़ा सकता है। इस दौरान आप अपने रुप-रंग, लाइफस्टाइल और रिश्तों पर अधिक ध्यान दें। आपका सामाजिक दायरा बढ़ सकता है, और लोग आपकी सरहाना कर सकते हैं। अविवाहित लोगों को प्रेम संबंधों की शुरुआत करने के मौका मिलेगा। सिर्फ सुख-सुविधाओं और बाहरी प्रशंसा पर अत्यधिक ध्यान देने से बचें।
उपाय: व्यक्तित्व में निखार और मानसिक शांति के लिए शुक्रवार को इत्र का प्रयोग करें।
वृश्चिक राशि
शुक्र वृश्चिक राशि से द्वादश भाव में (व्यय, विदेश और मोक्ष का क्षेत्र) गोचर करेंगे। इस भाव में खर्च, विदेशी संपर्क, एकांत, नींद और निजी सुख-सुविधाओं से संबंधित माना जाता है। इस अवधि में आप यात्रा, विलासिता की वस्तुओं, निजी रुचियों या घरेलू आराम पर खर्च अधिक कर सकते हैं।
कुछ जातकों को विदेशी संगठनों या विदेश से संबंधित कार्यों के अवसर मिलेंगे। आध्यात्मिकता और निजी विश्राम में आपकी रुचि भी बढ़ सकती हैं। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और बिना सोचे-समझें खरीदारी करने से बचें।
उपाय: अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण के लिए शुक्रवार को मंदिर में चावल दान करें।
धनु राशि
शुक्रदेव आपकी राशि से एकादश भाव (लाभ, आय और इच्छापूर्ति का क्षेत्र) में गोचर करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको आय, लाभ, मित्रता और इच्छाओ की पूर्ति के लिए अनुकूल माना जाता है। इतना ही नहीं, आपको पेशेवर संपर्कों व व्यापारिक संघों के माध्यम से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक एक्टिविटी बढ़ेगी और प्रभावशाली लोग आपके लक्ष्यों में सहयोग कर सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोग अपने नेटवर्क का विस्तार करने के लिए नए मौके प्राप्त होंगे। लेकिन, आर्थिक प्रतिबद्धताएं करते समय सजग रहे।
उपाय: आय में निरंतर वृद्धि के लिए गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें।
मकर राशि
शुक्र आपकी राशि में दशम भाव (कर्म, करियर और प्रतिष्ठा का क्षेत्र) से गोचर करेंगे। मकर राशि के जातकों अपनी पेशेवर छवि सुधारने और सहकार्मियों के साथ बेहतर संबंध बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन काम से संबंधित दबाव और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद सुधार देखने को मिलेगा। मकर राशि के जातकों को पेशेवर अपेक्षाओं और निजी प्रतिबद्धताओं के बीच संतुलन बनाने की जरुरत हो सकती है। सिर्फ प्रशंसा या स्वीकृति पाने के लिए करियर से संबंधित फैसले लेने से बचें।
उपाय: करियर में स्थिरता और सम्मान के लिए शनिवार को शनिदेव के समक्ष दीप जलाएं।
कुंभ राशि
शुक्र देव आपकी राशि से नवम भाव (भाग्य, धर्म और उच्च शिक्षा का क्षेत्र) से गोचर करेंगे। इस स्थिति उच्च शिक्षा, लंबी दूरी की यात्रा, विदेशी संपर्क और पेशेवर विकास से संबंधित अवसर लेकर आएगी। आपको गुरुओं या प्रभावशाली लोगों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वहीं, कुछ जातकों की रुचि कला, संस्कृति, चिंतन या आध्यात्मिक गतिविधियों में बढ़ सकती है। शिक्षा व वर्क के मामले में की जाने वाली यात्रा लाभकारी रहने वाली है। जब आप महत्वपूर्ण फैसले ले, तो उस समय संतुलित दृष्टिकोण बनाएं रखें।
उपाय: भाग्य का साथ पाने के लिए शुक्रवार को छोटी कन्याओं को मिश्री खिलाएं।
मीन राशि
इस राशि में शुक्र देव अष्टम भाव (आयु, बदलाव और रहस्य का क्षेत्र) से गोचर करेंगे। इस गोचर से वित्त, पारिवारिक संसाधनों, बदलाव और गूढ़ विषयों से संबंधित है। आपको जीवनसाथी की आय, पारिवारिक संसाधनों या आर्थिक व्यवस्थाओं के जरिए सहयोग मिलेगा। बीमा, कर या संयुक्त निवेश से संबंधित मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी, इसलिए सावधानी बरतने की सीखे देते हैं। इतना ही नहीं, ज्योतिष, आध्यात्मिकता या गहन अध्ययन में आपकी रुचि बढ़ सकती है। बिना किसी जानकारी के आर्थिक जोखिम जरा भी न लें।
उपाय: आर्थिक सुरक्षा और मानसिक शांति के लिए प्रतिदिन शिव चालीसा का पाठ करें।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


