इजरायल पर राहुल गांधी के बयान से सियासी बवाल और लेफ्ट ने उठाए सवाल

By
PEEYUSH UPADHYAY
पीयुष उपाध्याय एक अनुभवी समाचार संपादक हैं, जो Aware Media Network के लिए देश-दुनिया की प्रमुख खबरों, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करते हैं। उनका अनुभव...
- Editor
4 Min Read

Israel News(Awaremedia): इजरायल को लेकर राहुल गांधी के बयान ने देश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। उनके इजरायल के साथ मजबूत रिश्ते बनाए रखने और रणनीतिक जरूरतों के हिसाब से हथियार खरीदने की बात कहने पर तुषार गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने सवाल खड़े किए हैं। वहीं कांग्रेस ने राहुल गांधी के बयान का बचाव करते हुए कहा है कि उनके विचारों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी के रुख पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वह इजरायल को लेकर राहुल गांधी की सोच से सहमत नहीं हैं। तुषार गांधी का कहना है कि इजरायल के गठन के समय से ही फिलिस्तीनियों के साथ अन्याय हुआ है। उनके घर और जमीनें छीनी गई हैं। ऐसे में इजरायल की कार्रवाई और फिलिस्तीन के समर्थन में खड़े संगठनों की गतिविधियों को एक तराजू पर नहीं रखा जा सकता।

इस मामले में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीआईएम के वरिष्ठ नेता पिनाराई विजयन ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब गाजा में बड़ी संख्या में मासूम लोगों और बच्चों की जान जा रही है तब इजरायल के साथ मजबूत संबंध बनाने और उससे हथियार खरीदने की वकालत करना सही नहीं है। विजयन ने राहुल गांधी पर फिलिस्तीन के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

कांग्रेस ने इन आरोपों का जवाब देने में देर नहीं की। पार्टी प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने तुषार गांधी से कहा कि राहुल गांधी की बातों का गलत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि राहुल गांधी ने फिलिस्तीन के खिलाफ कुछ नहीं कहा है। वह गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई का विरोध करते रहे हैं। साथ ही इजरायल के आम नागरिकों की हत्या और अपहरण को भी गलत मानते हैं।

दरअसल राहुल गांधी ने शिकागो विश्वविद्यालय में अपने संबोधन के दौरान कहा था कि भारत की विदेश नीति देश के हितों को ध्यान में रखकर तय होनी चाहिए। वह इजरायल के साथ मजबूत रिश्तों के पक्ष में हैं क्योंकि भारत के कुछ रणनीतिक हित हैं और सेना के लिए अच्छे हथियार खरीदना भी जरूरी है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि इसका मतलब गाजा के मुद्दे पर चुप रहना नहीं है।

राहुल गांधी ने 7 अक्टूबर को हुए हमलों में निर्दोष लोगों की हत्या की निंदा की और गाजा में इजरायल की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि एक गलत काम को दूसरे गलत काम से सही नहीं ठहराया जा सकता।

उधर सीपीआईएमएल लिबरेशन ने भारत और इजरायल के बीच रणनीतिक रिश्ते खत्म करने की मांग की है। पार्टी महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने इजरायल को नरसंहार करने वाला शासन बताते हुए कहा कि ऐसे देश के साथ रणनीतिक संबंध नहीं रखे जाने चाहिए।

फिलहाल इस मुद्दे पर विपक्षी दलों के बीच ही अलग अलग राय सामने आ रही है और राहुल गांधी का बयान राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
पीयुष उपाध्याय एक अनुभवी समाचार संपादक हैं, जो Aware Media Network के लिए देश-दुनिया की प्रमुख खबरों, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करते हैं। उनका अनुभव पत्रकारिता में 7+ वर्षों का है और वे निष्पक्ष, भरोसेमंद और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कई पुरस्कार और मान्यता प्राप्त की है, जिनमें 2022 में “Best Investigative Journalist” और 2021 में “Top 10 Editors in Uttarakhand” शामिल हैं।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *