AMN. सरकारी तेल कंपनियां सोमवार को पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं दे रही हैं। कंपनियों ने दोनों ईंधन की कीमतें जारी कर दी हैं, लेकिन कोई बदलाव नहीं किया है।
लोगों को अभी भी दोनों ईंधन पुरानी कीमतों पर ही खरीदना होगा। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये और डीजल की कीमत 90.21 रुपये प्रति लीटर है. आज राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
आज दोनों ईंधन के दाम रुपये में ये हैं.
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30 रुपये, डीजल 82.45 रुपये
इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीज़ल ₹91.88
पटना: पेट्रोल 105.58 रुपये, डीजल 93.80 रुपये
अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीज़ल ₹90.17
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीज़ल ₹89.02
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीज़ल ₹95.70
लखनऊ: पेट्रोल 94.69 रुपये, डीजल 87.80 रुपये
पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीज़ल ₹90.57
सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीज़ल ₹89.00
नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीज़ल ₹89.50
नई कीमतें सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं
सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे दोनों ईंधन के दाम जारी करती हैं। हालांकि, देश के बड़े शहरों में लंबे समय से कीमतों में कोई बदलाव नहीं होने से कोई राहत नहीं मिली है. कीमतें कब बदलेंगी यह तो वक्त ही बताएगा। लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है.
पीसी:प्रभातखबर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


