AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को राहत नहीं दी है. कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट तो कर दिए हैं, लेकिन इनमें कोई बदलाव नहीं किया है।
देश के कई शहरों में लंबे समय से लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 100 रुपये से ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं. जयपुर में आज पेट्रोल 104.72 रुपये और डीजल 90.21 रुपये प्रति लीटर है. नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
प्रमुख शहरों में दोनों ईंधन के दाम इतने हैं
अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीज़ल ₹90.17
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीज़ल ₹89.02
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीज़ल ₹95.70
पटना: पेट्रोल 105.58 रुपये, डीजल 93.80 रुपये
सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीज़ल ₹89.00
नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीज़ल ₹89.50
लखनऊ: पेट्रोल 94.69 रुपये, डीजल 87.80 रुपये
पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीज़ल ₹90.57
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30 रुपये, डीजल 82.45 रुपये
इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीज़ल ₹91.88
लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है
सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं। दोनों ईंधन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव और डॉलर-रुपये की विनिमय दर पर आधारित हैं। लंबे समय से कीमतों में कोई खास कमी नहीं होने से लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है. कई चीजों के दाम बढ़ गए हैं.
पीसी:पत्रिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

