AMN. रंगों के त्योहार होली के बाद भी आम लोगों को पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कोई राहत नहीं मिली है. आज भी देश के बड़े शहरों में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. लोगों को ये दोनों ईंधन पुरानी कीमतों पर ही खरीदना होगा.
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज एक लीटर पेट्रोल 104.72 रुपये में मिलेगा. यहां एक लीटर डीजल के लिए 90.21 रुपये चुकाने होंगे. वहीं नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है.
देश के प्रमुख शहरों में आज रुपये में दोनों ईंधन की ये कीमतें हैं।
लखनऊ- पेट्रोल 94.69, डीजल 87.80
पुणे- पेट्रोल 104.04, डीजल 90.57
चंडीगढ़- पेट्रोल 94.30, डीजल 82.45
अहमदाबाद- पेट्रोल 94.49, डीजल 90.17
बेंगलुरु- पेट्रोल 102.92, डीजल 89.02
हैदराबाद- पेट्रोल 107.46, डीजल 95.70
इंदौर- पेट्रोल 106.48, डीजल 91.88
पटना- पेट्रोल 105.58, डीजल 93.80
सूरत- पेट्रोल 95.00, डीजल 89.00
नासिक- पेट्रोल 95.50, डीजल 89.50
मई 2022 के बाद कीमतें स्थिर हैं
आपको बता दें कि मई 2022 के बाद केंद्र और कई राज्य सरकारों की ओर से टैक्स में कटौती की गई थी. इसके बाद से दोनों ईंधन की कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कई बार गिरावट के बावजूद लंबे समय से दोनों ईंधन की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियां रोजाना कीमतें अपडेट करती हैं।
PC:news24online
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


