AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है. इससे आम लोगों को राहत नहीं मिली है. राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल 104.72 रुपये में मिलेगा. एक लीटर डीजल के लिए 90.21 रुपये चुकाने होंगे. प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल की कीमतों में मामूली बदलाव हुआ है.
रिपोर्ट के मुताबिक जामेर में पेट्रोल 104.32 (-0.04), अलवर में 104.83, बांसवाड़ा में 106.21 (+0.34) और बाडमेर में 106.21 (+0.55) है. बीकानेर में पेट्रोल 106.34 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है.
चित्तौड़गढ़ में 104.37 (-0.36) और भरतपुर में 104.43 (-0.34) की गिरावट आई है। लंबे समय से राज्य में लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 100 रुपये से ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं. सरकारी तेल कंपनियों द्वारा रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं, लेकिन लंबे समय से कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
पीसी:पत्रिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


