स्पोर्ट्स डेस्क. आरचीन के रवींद्र (32 रन और चार विकेट) और कप्तान मिशेल सेंटनर (47 रन और एक विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने मंगलवार को मेजबान श्रीलंका को हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिया है. मैच में मेजबान श्रीलंकाई टीम को सुपर-8 में अपने दूसरे मैच में न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
इस हार के साथ ही श्रीलंकाई टीम अब सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ से पूरी तरह बाहर हो गई है. मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए. जवाब में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 107 रन ही बना सकी. मैच में कीवी टीम के कप्तान सेंटनर ने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया. मैच में मिचेल सेंटनर ने 26 गेंदों में 47 रनों की शानदार पारी खेली.
सेंटनर ने 132 टी20 इंटरनेशनल मैचों में इतने रन बनाए हैं
इस पारी के दम पर वह टी20 इंटरनेशनल में एक हजार रन का आंकड़ा भी पूरा करने में कामयाब रहे. इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन और 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दुनिया के छठे क्रिकेटर बन गए हैं। सेंटनर ने अब 132 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 20.01 की औसत से 1021 रन बनाए हैं. वहीं उन्होंने 127 विकेट भी अपने नाम किए हैं.
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)टी20 विश्व कप(टी)मिशेल सेंटनर(टी)हिंदी समाचार(टी)न्यूजीलैंड
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


